Delhi Budget 2025-26:’खीर’ समारोह से हुई दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में 27 साल बाद भाजपा सरकार बजट 2025—26 पेश करेगी। सोमवार 24 मार्च 2025से बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसकी शुरुआत पहली बार है जो कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता “खीर सेरेमनी” से किया है यह पहला अवसर रहा जब दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी से किया गया है। देखा जाए तो संसद में जब केंद्र सरकार बजट पेश करती है, तब उससे पहले “हलवा सेरेमनी” का आयोजन होता रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहा

विकसित दिल्ली के लिए सरकार ने बजट तैयार करने में जिन वर्गों का सुझाव लिया है, उन सबको पहले खीर खिलाई जाएगी और कुछ इसी तरह संसद में भी बजट सत्र शुरू होने से पहले हलवा सेरेमनी में केंद्रीय वित्त मंत्री हिस्सा लेती हैं और इस वर्ष भी जब संसद में आम बजट पेश हुआ था तो उससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हलवा सेरेमनी में हिस्सा लिया था। यह सेरेमनी केंद्रीय बजट की तैयारी का अंतिम चरण माना जाता है।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

जाने संसद में हलवा सेरेमनी मनाने की क्या रहती वजह

संसद में हलवा सेरेमनी क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई, इसके बारे में बताया जाता है कि हलवा सेरेमनी एक जश्न नहीं है, बल्कि यह महत्वपूर्ण लॉकिंग चरण की शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान अधिकारियों को संसद में पेश होने वाले बजट तैयार होने तक नॉर्थ ब्लॉक परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती है। नॉर्थ ब्लॉक का बेसमेंट जो 1980 से बजट छपाई की प्रक्रिया का स्थल रहा है, इस गोपनीयता का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष भी केंद्रीय बजट, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था। हलवा सेरेमनी बजट टीम के लिए औपचारिक विदाई के रूप में काम करता है, क्योंकि वह अपने काम के इस महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश करते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now