ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। आप पार्टी नेता अतिशी ने दिल्ली दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भाजपा के वादों पर हमला किया है और कहा कि भाजपा नेता पीएम नरेद्र मोदी ने 8 मार्च 2025 को महिलाओं के खातें में 2500 आने के वादा किया था लेकिन अभी तक नहीं आया जो कि अब सोमवार 24 मार्च 2025 से बजट सत्र 2025—26 चालु हो रहा है।
भाजपा यह कदम दिल्ली की महिलाओं के प्रति एक स्पष्ट विश्वासघात
नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा यह कदम दिल्ली की महिलाओं के प्रति एक स्पष्ट विश्वासघात है, जिन्हें वित्तीय सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया गया था इसके बजाय, भाजपा देरी की रणनीति अपनाकर अपनी जिम्मेदारी से भागने का प्रयास कर रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि उनके वादों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। आप पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि इस विश्वासघात को विधानसभा में उजागर किया जाए और BJP को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाए।
Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति
भाजपा के वादे शुरू से ही खोखले : आप पार्टी
आप पार्टी ने अपने बयान में कहा था कि हमारी सरकार ने भापा की दिल्ली सरकार को मुनाफे का बजट बजट सौंपा था और यह इस विश्वासघात को और भी शर्मनाक बनाता है। वित्तीय रूप से मजबूत अर्थव्यवस्था मिलने के बावजूद भाजपा अब तक दिल्ली की जनता को एक भी लाभ देने में नाकाम रही है।


























