दिल्ली : मौसी बनी दो साल के मासूम की कातिल, गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में दर्दनाक वारदात (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मौसी ने अपने ही दो साल के भतीजे की निर्मम हत्या कर दी। वारदात इतनी भयावह थी कि आरोपी महिला बच्चे की लाश लेकर काफी देर तक पार्क में बैठी रही। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहरताने जांच में जुट गई है।

जाने क्या है पूरा मामला?

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एसएफएस (SFS) फ्लैट्स के पार्क में यह हादसा घटा। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय आजरा नामक महिला ने अपने 1 साल 9 महीने के भतीजे हादी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद महिला बेसुध हालत में पार्क में ही पड़ी मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है। वह अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर निवास करता था। हादी अपनी मां उजमा के साथ अपने ननिहाल (मुखर्जी नगर) आया हुआ था। इस दौरान उसकी मौसी आजरा ने यह घिनौना कृत्य किया।

झांसी में एक कप चाय बनी मौत की वजह

माली की सूझबूझ से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के दौरान पार्क में काम कर रहे एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देख लिया। माली ने तुरंत शोर मचाया, जिस पर आसपास के स्थानीय लोग और सुबह वॉक करने आए लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल पास के ‘न्यू लाइफ अस्पताल’ (Nulife Hospital) ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

बच्चे के मामा ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला आजरा को हिरासत में ले लिया। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि महिला ने अपने भतीजे की हत्या क्यों की। परिवार के सदस्यों से पूछताछ और गहराती जांच के बाद ही हत्या का असल कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now