झांसी में एक कप चाय बनी मौत की वजह

झांसी में देखा गया 'दृश्यम' जैसा खौफनाक मंज़र (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


रिश्तों की पवित्रता को कलंकित करने वाली एक दर्दनाक घटना झांसी के प्रेमनगर इलाके से सामने आई है। बड़े भाई के साथ बचपन की यादें, खेल-कूद और ठिठोली का साथ छोड़कर छोटे भाई ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मात्र एक कप चाय को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी, और अपराध छिपाने के लिए उसने ऐसी ‘फिल्मी’ कार्रवाई की, जो सबको हिला कर रख दिया।

सिर्फ एक कप चाय ने बना दी मौत की वजह

तारीख 10 फरवरी की बात है। परिवार का माहौल शांत था, घर में मां मौजूद नहीं थीं, वह मायके गई हुई थीं। आरोपी मुसारिब बेग को चाय पीनी थी। उसने ऊपर जाकर अपने बड़े भाई तारिक बेग का दरवाजा खटखटाया। नींद में खलल होने के कारण तारिक ने नाराजगी जाहिर की, जिस पर दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। गुस्सा इस कदर ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हो गया कि मुसारिब ने उसी वक्त कुल्हाड़ी उठा ली और अपने बड़े भाई के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। तारिक उसी वक्त मौत के घाट उतार गया।

घर के अंदर दफनाया, ऊपर कूलर सजाया

हत्या के बाद मुसारिब घबरा गया। वह राज छिपाने के चक्कर में घर के अंदर ही एक कब्र खोदने लगा। उसने अपने भाई की लाश को कमरे के अंदर दफना दिया और उसके ऊपर मिट्टी समतल करके एक कूलर रख दिया, ताकि किसी को शक न हो। यह तरीका बॉलीवुड की फिल्म ‘दृश्यम’ की याद दिला रहा था, जहां अपराध को छिपाने के लिए इस तरह की तिकड़म अपनाई जाती है।

पंजाबी सिनेमा की बढ़ती पहुंच पर गिप्पी ग्रेवाल ने दिए बड़े बयान

कैसे खुला खौफनाक राज?

पुलिस तारिक की तलाश कर रही थी, लेकिन इस मामले में बड़ी भूमिका मृतक के मामा मोहम्मद सलीम की रही। सलीम को मुसारिब के बर्ताव पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को अपनी आशंका के बारे में सूचित किया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में पुलिस ने मुसारिब को हिरासत में लिया और उसकी सख्त पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसएसपी झांसी ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के दौरान कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की बात मानी है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर रात आंगन की खुदाई करवाई गई, जिसमें शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

“अब अफसोस हो रहा है…”

हिरासत में आरोपी मुसारिब बेग पश्चाताप करते नजर आया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के समय उसकी पत्नी भी घर पर नहीं थी। उसने कहा कि भाई की याद और इस राज का बोझ मुझे जीने नहीं दे रहा था। मात्र एक पल के गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। अब अफसोस हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह वारदात उस इंसानियत को आड़े हाथों ले रही है, जहां छोटे भाई का आदर्श बड़े भाई का साथ होना चाहिए था, लेकिन यहां तलवार उठ गई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now