संध्या समय न्यूज
India AI Impact Summit 2026 : भारत ने एक बार फिर वैश्विक प्रौद्योगिकी जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 का भव्य आयोजन किया। यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ का अब तक का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिखर सम्मेलन माना जा रहा है, जिसने वैश्विक एआई परिवर्तन में भारत की बढ़ती भूमिका को और मजबूत किया है।
पांच दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के साथ-साथ लगभग 40-45 वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया है। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि दुनिया भर से लोग AI पर चर्चा के लिए भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन भारत के युवाओं की प्रतिभा और देश की तकनीकी क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ बनी समिट की थीम
इस वर्ष के सम्मेलन की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखी गई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह थीम मानव-केंद्रित प्रगति और समावेशी विकास के लिए AI के उपयोग की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत केवल तकनीकी नवाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इस तकनीक का उपयोग समाज के व्यापक हित में करना चाहता है।
India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान
एआई परिवर्तन में भारत का नेतृत्व
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1.4 अरब की जनसंख्या, मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), तेजी से बढ़ता स्टार्टअप इकोसिस्टम और उच्च स्तरीय शोध क्षमताएं भारत को एआई परिवर्तन में अग्रणी बनाती हैं। उन्होंने कहा, “AI स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव ला रहा है। पूरी दुनिया AI पर सार्थक चर्चा के लिए एक साथ आ रही है, और भारत इस संवाद का नेतृत्व कर रहा है।”
यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि India AI Impact Summit के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास… pic.twitter.com/7gxXJEtpOz
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मेलन न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि जिम्मेदार और नैतिक AI उपयोग के लिए वैश्विक नीतियों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह समिट दुनिया को स्पष्ट संदेश देता है कि भारत ‘AI for Good’ की अवधारणा का सशक्त समर्थक है और तकनीक को मानव कल्याण के लिए उपयोग करने में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।






















