Right From Front: दीपक चौरसिया का डिजिटल प्लेटफार्म “आगे से राईट”

संदिप कुमार गर्ग


वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर दीपक चौरसिया अगली पारी डिजिटल वर्ल्ड में रखने जा रहे है । दीपक चौरसिया ” आगे से राईट ” नामक डिजिटल प्लेटफार्म को लीड करेंगे “आगे से राईट” प्लेटफार्म बेवसाईट से लेकर यूट्यूब और तमाम डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। इस प्लेटफार्म की शुरुआत 17 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन होगा। वसुधैव कुटुबकम के कांस्पेट पर लांच होने वाले इस प्लेटफार्म पर भारतीय सभ्यता और संस्कृति की झलक से लेकर आधुनिक भारत दिखेगा। इस प्लेटफार्म पर सही राजनीति से लेकर सही व्यूज और दक्षिणपंथी विचारधारा के बारे में बात की जाएगी । सभी क्षेत्र के दिग्गजों के इंटरव्यू से लेकर बडी खबरें औऱ उसकी बैकग्राउंडर के बारे में बात की जाएगी।

तीन दशक से ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता कर रहे दीपक चौरसिया देश के सबसे चर्चित पत्रकारों में शुमार है । देश के पहले निजी सेटेलाईट टीवी चैनल से लेकर अबतक के अपने सफर में दीपक चौरसिया ने सभी पोजिशन पर काम किया है । फील्ड की रिर्पोटिंग से लेकर एंकरिंग और फिर संपादक की भूमिका भी दीपक चौरसिया ने बखूबी निभाई है । अपने इस सफर के दौरान देश से लेकर दुनिया तक की तबरीबन हर बडी खबर को कवर किया है । दीपक चौरसिया 1993 से मीडिया में है औऱ अपने कैरियर की शुरुआत लोकस्वामी अखबार से किया था।

डीडी पर आने वाले आज तक के आधा घंटा के कार्यक्रम से लेकर आज तक के चौबीस घंटा चैनल के लांच टीम के हिस्सा रहे दीपक चौरसिया के नाम पर ही देश में सबसे कम उम्र के संपादक होने का श्रेय है । महज 31 साल की उम्र में ही दीपक चौरसिया को डीडी न्यूज की जिम्मेवारी 2003 में दी गयी । दीपक चौरसिया आज तक, डीडी न्यूज, जी न्यूज, न्यूज नेशन से लेकर इंडिया न्यूज में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

पत्रकारिता के अपने लंबे सफर के दौरान दीपक चौरसिया ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई खास इंटरव्यू किए हैं। भाजपा नेता से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कई इंटरव्यू दीपक चौरसिया ने लिए। वैसे तो दीपक चौरसिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पी वी. नरसिम्हा राव, एच.डी देवगौड़ा और आई.के. गुजराल से लेकर ऐसी तमाम राजनीतिक शख्सियतों का इंटरव्यू ले चुके है । करीब चार दशकों से देश के हर छोटे बडे चुनाव को नजदीक से देख चुके दीपक चौरसिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहली बार 2002 में दिल्ली की गद्दी पर आसिन होने की बात की थी । इसके बाद वर्ष 2008 में मोदी का एक इंटरव्यू लेते समय भी उन्होंने इस मामले पर बात की थी। इसके अलावा वर्ष 2012 में एक इंटरव्यू में उन्होंने मोदी से साफ-साफ पूछ लिया था कि वह उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहते हैं, क्या आप मुझे शुभकामनाएं देंगे। उस इंटरव्यू में दीपक चौरसिया ने यह भी कहा था कि एक मतदाता के रूप में यह मेरी राय है। इसके अलावा 2014 और 2019 में भी उन्होंने मोदी का इंटरव्यू किया था, जिसमें मोदी ने तमाम मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज राजनेताओं की ऐसी लंबी फेहरिस्त है, जिनके साथ दीपक चौरसिया ने न सिर्फ इंटरव्यू किए हैं, बल्कि जनता से जुड़े तमाम अहम मुद्दों को उनके सामने जोरदार तरीके से उठाया है।

इसके अलावा दीपक चौरसिया ने वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले की ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है। वहीं, पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जब भारत आए थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की थी, तब इस हाईप्रोफाइल मीटिंग की कवरेज भी वह कर चुके हैं। दीपक चौरसिया के खाते में सिर्फ यही बड़ी उपलब्धियां नहीं हैं। अमेरिका में हुए 9/11 हमले के दौरान और ईराक में हुए युद्ध के दौरान भी वह ग्राउंड रिपोर्टिंग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। ऐसा नहीं है कि दीपक चौरसिया ने सिर्फ राजनीतिक खबरों को ही कवर किया है, वह अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सनी देओल, शाहरुख खान समेत फिल्मी जगत के तमाम सितारों संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू कर चुके हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now