जेवर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का अभिनंदन

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। आज बुधवार को जेवर, गौतमबुद्ध नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी का हाथरस जाते समय उनका जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में जेवर मंडल के कार्यकर्ताओं ने हार्दिक स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी ने कहा कि सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी संगठन और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिये सम्पर्क करें और आगामी पंचायत चुनाव और एम एल सी चुनाव के लिये वोट बनवाने के काम में जुट जाएँ

यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का जेवर आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा। उनका मार्गदर्शन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनसेवा की दिशा में प्रदेश अध्यक्ष का अनुभव एवं नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा उनका यह आगमन न केवल हम कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का भी सशक्त प्रतीक है। प्रदेश के विकास और जन-सेवा की दिशा में उनका अनुभव और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला मंत्री विकाश चौधरी संजय रावत कर्मवीर आर्य रवि अग्रवाल योगेश चौधरी भोले चौधरी रोहित ठाकुर राजू अत्री नवीन प्रधान डॉक्टर चन्दर सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now