भाजपा ने नोएडा में संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा सदस्यता अभियान किया शुरू

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में भाजपा ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया और जिसमें पार्टी के महत्वाकांक्षी सदस्यता अभियान की घोषणा की गई। इस अवसर पर मंत्री बृजेश सिंह, जो लोकनिर्माण राज्यमंत्री और गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री हैं, उन्होंने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान सांसद डॉ.महेश शर्मा जिला प्रभारी कांता कर्दम, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी और मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर मौजूद रहे।

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 से 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें साधारण सदस्यता पर ध्यान दिया जाएगा। दूसरा चरण 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सक्रिय सदस्यता पर जोर दिया जाएगा। भाजपा ने इस बार सदस्यता प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। लोग 88000-02024 पर मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के माध्यम से आसानी से सदस्य बन सकते हैं। जो लोग स्मार्टफोन नहीं रखते, वे भी अपने मित्रों के फोन या पेपर फॉर्म के माध्यम से सदस्यता ले सकते हैं।

बृजेश सिंह ने बताया कि पार्टी ने इस अभियान के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। प्रदेश पदाधिकारियों को पांच सांसदों को 20 हजार और विधायकों को 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पूरे भारत में भाजपा 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 11 से 17 सितंबर तक एक विशेष महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। हर रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जाएगा, जो स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्म वर्ष के साथ जुड़ा हुआ है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि गौतमबुद्ध नगर पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है और एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह अभियान न केवल पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाएगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा से जोड़ने का भी एक प्रयास है। पार्टी महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य समूहों पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस वार्ता में सदस्यता अभियान प्रमुख और महामंत्री उमेश त्यागी, गिरजा सिंह, योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, गिरीश कोटनाला, गोपाल गौड़, पंकज झा, मुकेश शर्मा, रवि प्रधान, कल्लू सिंह, चमन अवाना, अर्पित मिश्रा, लोकेश कश्यप, मधु मेहरा आदि कार्यकर्ता भी रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now