BJP Party: समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। कैलाश हॉस्पिटल के सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजातीय प्रकोष्ठ से जुड़े कई पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजातीय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुंडिया, नोएडा महानगर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा दीपांशु सूद और जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ दीपक छजलाना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होने का दावा

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने पर केंद्रित हैं। उनके मुताबिक, इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस दौरान सपा की राजनीतिक सोच को लेकर भी भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की ओर से अपनी बात रखी गई। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की नीतियां एक वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जबकि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात करती है।

डॉ. महेश शर्मा को जीत का भरोसा

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को भरोसा दिलाया कि वे आगामी चुनाव में गौतमबुद्ध नगर में पार्टी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. महेश शर्मा को एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर से जीत दिलाने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाने की बात कही।

इस घटनाक्रम को गौतमबुद्ध नगर में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये लोग भाजपा में हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में रवींद्र प्रधान, संजीत वाल्मीकि, सतपाल वाल्मीकि, आनंद बगड़ी, मिंटू चड्ढा, चंद्रपाल वाल्मीकि, पिंटू वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, सौरव वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, विकास चौधरी, संजय सूद, सुनील टांक, सोनू वाल्मीकि, मयंक चोटला, कुणाल वाल्मीकि, भीम प्रधान, चीनू बरोला, निशु वाल्मीकि और सुमित चौहान समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

सपा से जुड़े इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद गौतमबुद्ध नगर की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now