एआई शिखर सम्मेलन को लेकर नोएडा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

एआई शिखर सम्मेलन में कथित टिप्पणी को बताया देशविरोधी (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


भारत में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा, नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-27 स्थित सबमाल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने किया।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर विरोध दर्ज कराया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर की गई टिप्पणियां देश की छवि को धूमिल करने वाली हैं। वक्ताओं ने कहा कि भारत में आयोजित एआई समिट देश की तकनीकी प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसे में किसी भी प्रकार का “अशोभनीय व्यवहार” निंदनीय है। भाजपा महिला नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखे नारे लगाए और उनके बयानों की कड़ी निंदा की।

सीएम योगी से मुलाकात पर संजय दत्त ने कही ये बड़ी बात, वायरल हुई तस्वीर

प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भारत में आयोजित एआई समिट देश की तकनीकी प्रगति और वैश्विक पहचान को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ लोगों द्वारा किया गया अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय एवं शर्मसार करने वाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के सम्मान और विकास के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध

भाजपा महिला मोर्चा के साथ-साथ मुख्य संगठन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया। पार्टी ने प्रतिबद्धता जताई कि वह इस प्रकार की घटनाओं का लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध करती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इसमें निवर्तमान विधायक एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बॉथम, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख महिला मोर्चा सुचित्रा बैठक, जिला महामंत्री डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश डीजाटव, महेश अवाना, शिवानी शरद, मनोज चौहान, अशोक मिश्रा सहित समस्त टीम ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now