संध्या समय न्यूज
भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बुधवार को एक बड़ा सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर एक साथ पोस्ट करते हुए ‘#CompromisedCongress’ हैशटैग के साथ कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस अभियान के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई तस्वीरों से लेकर ग्राफिक्स का इस्तेमाल कर कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया गया है।
नेताओं ने किया तीखा हमला
इस मेगा कैंपेन के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ‘कॉम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस’ सीरीज के तहत अलग-अलग पोस्ट साझा की हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी द्वारा भारत को वैश्विक मंच पर अपमानित करने के लिए बिना शर्ट पहने पुरुषों को एआई शिखर सम्मेलन में भेजना, भारत की छवि और हितों से समझौता करने की उनकी पारिवारिक विरासत की निरंतरता मात्र है।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी चार तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटो में कांग्रेस के विभिन्न नेताओं को उनके कार्यकाल के विवादास्पद फैसलों के साथ दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने यूएनएससी सीट, तिब्बत मुद्दा और 1962 के युद्ध जैसे ऐतिहासिक मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस पर राष्ट्रहित से समझौता करने का आरोप लगाया।
While Rahul Gandhi sends shirtless men to the AI summit to humiliate India on the global stage, it is only a continuation of his family legacy to compromise Bharat’s image and interests. #CompromisedCongress pic.twitter.com/A4IaN2Kw4B
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 25, 2026
‘नफरत की दुकान’ और AI वीडियो
सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एक ग्राफिक पोस्ट साझा की, जिसमें राहुल गांधी को ‘नफरत की दुकान’ के बाहर खड़े दिखाया गया है। तस्वीर में उन्हें एक युवक से कहते हुए दर्शाया गया है कि “जाओ कपड़े उतार के देश को बदनाम करो।”
सीएम योगी से मुलाकात पर संजय दत्त ने कही ये बड़ी बात, वायरल हुई तस्वीर
वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया है। पात्रा ने कैप्शन में लिखा, “नेहरू-गांधी खानदान द्वारा राष्ट्रहित के साथ बार-बार किए गए समझौते को देश की जनता कभी नहीं भूल सकती है।”
भाजपा अध्यक्ष ने दिए संकेत
इस सोशल मीडिया अभियान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपने कार्यकाल में देश की सीमाओं को लेकर कई समझौते किए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के ‘समझौता कर चुके प्रधानमंत्री’ वाले बयान पर पार्टी उन्हें घेरती रहेगी। इस सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले दिनों में कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों और वर्तमान नेतृत्व पर जोरदार हमले जारी रखेगी।
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का असली सामान: नफरत का व्यापार और देश का अपमान!#CompromisedCongress pic.twitter.com/ZcUmZ2w1c0
— Krishan Pal Gurjar (@KPGBJP) February 25, 2026





















