संदीप कुमार गर्ग
आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के तीन मंडलों ग्रेटर नोएडा जेवर मंडल रबूपुरा मंडल सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा उसको लेकर मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ग्रेटर नोएडा मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा इस कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ
बूथ स्तर तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपना समर्थन दिया और संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा 2025 को और अधिक मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर विभिन्न अभियानों को सफल बनाने में अपना सहयोग देंगे।
कार्यशाला के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, विकास चौधरी, अर्पित तिवारी, गजेन्द्र सिंह, सुनील ठाकुर, सुनील रावत, अशोक शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के सभी अभियानों को सफल बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
























