गांव की युवती से प्रेम विवाह करने पर ऑटो चालक की हत्या

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक—3 कोतवाली क्षेत्र में हुई ऑटो चालक की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है जिसमें मृतक का शव सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना के दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, ऑटो और एक कार बरामद की है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया है कि पुलिस ने संभल के नंदरौली गांव निवासी अबधेश यादव पुत्र भूरे यादव, मढ़ौली निवासी यशपाल उर्फ टीटू एवं अवधेश यादव पुत्र रामनिवास और नीरज उर्फ नीरेश को गिरफ्तार किया है। जबकि नंदरौली निवासी खड़क सिंह और बुद्धसेन पुत्र भूदेव यादव फरार है। बुद्धसेन की बेटी से भुवनेश से प्रेम विवाह किया था। खड़क सिंह युवती का चाचा है।

करीब पांच साल पहले मृतक भुवनेश यादव ने अपने ही गांव के रहने वाले बुद्धसैन की बेटी से प्रेम विवाह किया था। वह उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजन मृतक भुवनेश से नफरत करने लगे और वह खुद को अपमानित महसूस करते थे। पकड़े गए आरोपी खड़क सिंह और बुद्धसेन दोनोें सगे भाई है। एक अन्य आरोपी नीरज की नंदरोली गांव में ससुराल है। नीरज, बुद्धसेन और खड़क सिंह ने योजना के तहत अपमान का बदला लेने के लिए भुवनेश की हत्या कराई थी। बुद्धसेन और नीरज आपस में जीजा साले है।

खडग सिंह, बुद्धसेन ने नीरज उर्फ नीरेश को भी साजिश में शामिल कर लिया। नीरज ने ही शूटरों को तीन लाख रुपये में भुवनेश की हत्या करने के लिए तैयार किया था। अवधेश यादव पुत्र भूरे, यशपाल उर्फ टिंड़ा और अवधेश यादव पुत्र रामनिवास ने उसकी हत्या कर दी। इसके बदले में बुद्धसेन को तीन लाख रूपये के बदले एक सोने का हार, चार सोने की चूडियां दी थी। जो उन्होंने संभल के एक ज्वैलर्स की दुकान पर गिरवी रखी थी और उसके बदले पैसे ले लिए थे।

एक—दूसरे के गांव के होने की वजह से तीनों ने मिलकर पहले शराब की। योजना के तहत वह आटो में बैठकर बिसरख क्षेत्र में एक अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे। नीरज की बलेरो कार में बैठकर सभी ने एक साथ शराब पी और भुवनेश को बहुत ज्यादा शराब पीला दी। शराब का नशा होने पर अबधेश व यशपाल उर्फ टीटू ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। जबकि अवधेश यादव कार चला रहा था। उसके शव की शिनाख्त न हो सके। आरोपी उसका मोबाइल फोन भी ले गए और शव को पुलिस लाइन के पास झाड़ियों फेंककर फरार हो गए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now