अनिकेत-विवेक की पहल रंग लाई, सांसद-विधायक से रूबरू हुए युवा

Yuva Connect Uttam Nagar: उत्तम नगर में अनिकेत सांगवान और विवेक वर्मा के कार्यालय पर हुए "युवा कनेक्ट" कार्यक्रम में SIR, मतदाता सूची और खेलो इंडिया पर युवाओं के सवालों को मिला समाधान।

उत्तम नगर में अनिकेत-विवेक का धमाका, सांसद-विधायक से सीधी बात

HIGHLIGHTS

  • युवा कनेक्ट में SIR से AI तक, नेताओं से हुए सवाल
  • अनिकेत-विवेक की पहल से युवाओं को मिला सीधा संवाद मंच
  • वोटर लिस्ट से खेल मैदान तक, युवाओं ने पूछे बड़े सवाल
  • उत्तम नगर के युवा अब चुप नहीं, नेताओं से सीधे सवाल!

Yuva Connect Uttam Nagar: दिल्ली की राजनीति में जब बात युवाओं से सीधा संवाद की आती है, तो उत्तम नगर ने एक नई मिसाल पेश की है। गुरुवार को अनिकेत सांगवान और विवेक वर्मा के कार्यालय पर आयोजित “युवा कनेक्ट (जेन-जी कनेक्ट)” कार्यक्रम में पश्चिम दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत और उत्तम नगर के विधायक पवन शर्मा ने क्षेत्र के छात्रों, प्रथम-बार मतदाताओं और खिलाड़ियों के साथ खुलकर बातचीत की। मौके पर SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी शंकाओं और खेलो इंडिया योजना पर सबसे ज़्यादा सवाल उठे — और दोनों जनप्रतिनिधियों ने इनका बेकिनाफ जवाब दिया।

युवा कनेक्ट बना युवाओं की आवाज़ का मंच

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत इसका फॉर्मेट रहा — कोई लंबे भाषण नहीं, कोई मंच से एकतरफा संबोधन नहीं। अनिकेत सांगवान और विवेक वर्मा की ओर से तैयार की गई इस पहल का मकसद था कि जनप्रतिनिधियों और फर्स्ट-टाइम वोटर्स के बीच की दूरी खत्म हो और इलाके की समस्याओं पर समाधान सामूहिक रूप से निकले। यही वजह है कि युवाओं ने बिना झिझक के मतदाता सूची, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, खेल मैदान, सरकारी स्कूलों में AI शिक्षा, कौशल विकास और ऑरेंज इकोनॉमी जैसे मुद्दों पर सीधे सवाल उठाए।

दिल्ली SIR पर युवाओं की शंकाओं का समाधान

कार्यक्रम में सबसे चर्चित हिस्सा दिल्ली में चल रहे SIR (Special Intensive Revision) को लेकर आयोजित सेशन रहा, जिसमें युवा मतदाताओं ने अपनी तीन प्रमुख चिंताएँ रखीं, मतदाता सूची से नाम छूट जाने का डर, दस्तावेजों की कमी होने पर आने वाली समस्याएँ और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के लिए मतदान प्रक्रिया।

सांसद कमलजीत सहरावत और विधायक पवन शर्मा ने SIR की पूरी प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझाया, साथ ही भरोसा दिलाया कि उत्तम नगर का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा, जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों नेताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में जरूर जाँचें, साथ ही मोहल्ले के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

खेलो इंडिया से उत्तम नगर की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा रफ्तार

खेल प्रेमियों के लिए भी यह सेशन काफी फायदेमंद रहा। युवा खिलाड़ियों ने खुले मैदानों की कमी, कोचिंग और स्थानीय टूर्नामेंट के अभाव जैसे मुद्दे उठाए। जवाब में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तम नगर में टैलेंट की कमी नहीं है और खेलो इंडिया जैसी केंद्र सरकार की योजना के ज़रिए यहाँ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का मौका दिलाया जाएगा। बताया गया कि खेलो इंडिया के तहत चुनी गई प्रतिभाओं को हर साल 6.25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता है। नेताओं ने खेल को नशे से दूरी और फिट जीवनशैली की सबसे अच्छी दवा बताया।

महिला सुरक्षा और नशामुक्ति पर युवाओं ने रखे सुझाव

कार्यक्रम में युवाओं ने महिला सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। प्रतिभागियों ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान, सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने जैसे सुझाव दिए।

वहीं नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए युवाओं को खेल, शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और कौशल विकास से जोड़ने की जरूरत बताई। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परिवार, सामाजिक संगठनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।

AI शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा

तकनीक के तेजी से बदलते दौर को देखते हुए कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा शुरू करने और विद्यार्थियों को नई तकनीकों से परिचित कराने का मुद्दा भी उठा।

युवाओं ने कहा कि आने वाले समय में रोजगार के अवसरों और कामकाज के तरीकों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही डिजिटल शिक्षा, AI और आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ना जरूरी है।

इसके अलावा कौशल विकास, रोजगार के नए अवसर और ऑरेंज इकोनॉमी यानी रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर भी सुझाव दिए गए। युवाओं ने कंटेंट क्रिएशन, डिजाइन, डिजिटल मीडिया, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

अनिकेत और विवेक ने युवाओं की आवाज उठाने का दिया भरोसा

कार्यक्रम के अंत में अनिकेत सांगवान और विवेक वर्मा ने सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक पवन शर्मा तथा कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत होती है।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवा केवल अपने भविष्य को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी गंभीर हैं। ऐसे संवाद कार्यक्रमों के जरिए युवाओं के सुझावों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने भी इसे उपयोगी पहल बताया। उनका कहना था कि उन्हें पहली बार इतने खुले माहौल में अपने सवाल सीधे जनप्रतिनिधियों के सामने रखने और विकास से जुड़े विषयों पर सुझाव देने का अवसर मिला।उत्तम नगर में आयोजित यह युवा कनेक्ट कार्यक्रम इस लिहाज से महत्वपूर्ण रहा कि इसमें युवाओं को केवल श्रोता नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास से जुड़े सक्रिय भागीदार के रूप में सामने लाने का प्रयास किया गया। अनिकेत सांगवान और विवेक वर्मा की पहल ने स्थानीय स्तर पर युवा संवाद को एक नया मंच देने का संदेश दिया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now