कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली नाबालिग पर हमले का आरोपी सिलेंडर ब्लास्ट में ढेर, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके से एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने शुक्रवार शाम को एक नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला किया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात के महज कुछ घंटों बाद ही आरोपी युवक की एक संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों को कनेक्ट करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुरानी सीमापुरी में चाकू से किया गया था हमला

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग 5:33 बजे सीमापुरी थाने को एक पीसीआर (PCR) कॉल के जरिए सूचना मिली कि पुरानी सीमापुरी की रविदास मंदिर वाली गली में एक लड़की को चाकू मारा गया है और वह खून से लथपथ होकर बेहोश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि गंभीर रूप से घायल लड़की को स्थानीय लोगों ने गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा वेस्ट: हिमालय प्राइड सोसाइटी में हैंडओवर को लेकर टकराव

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के शरीर पर चाकू के कई गहरे वार हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल वह डॉक्टरों के कहने पर बयान देने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

न्यू सीमापुरी में सिलेंडर ब्लास्ट, युवक की मौत

जब पुलिस लड़की पर हमले की जांच में जुटी ही थी, तभी एक और बड़ी घटना सामने आई। न्यू सीमापुरी इलाके में एक घर में भीषण सिलेंडर विस्फोट हो गया। पुलिस जब ब्लास्ट वाले घर पर पहुंची, तो देखा कि घर में आग लगी हुई है और 24 वर्षीय युवक जतिन गंभीर रूप से झुलस चुका है।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय जतिन घर में अकेला था। उसे तत्काल GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लाता ही मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की, तो एक बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पुलिस को पता चला कि सिलेंडर विस्फोट में मारा गया युवक जतिन ही वह शख्स था, जिसने कुछ घंटे पहले नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया था।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

आत्महत्या या साजिश? पुलिस की रडार पर हर एंगल

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिलेंडर विस्फोट सिर्फ एक हादसा था, या फिर हमले के बाद घिरे जतिन ने खुदकुशी की कोशिश की? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं विस्फोट के पीछे कोई साजिश तो नहीं है। फॉरेंसिक टीमों ने दोनों स्थानों (जहां हमला हुआ और जहां ब्लास्ट हुआ) का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं।

डीसीपी (DCP) आरपी मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “मामले की जांच हर संभव पहलू से की जा रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से क्या संबंध थे और हमले के पीछे की असली वजह क्या है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now