एनसीआर में सक्रिय ठक-ठक गिरोह का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र में कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले ठक-ठक गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक स्कूटी, अवैध तंमचा मय कारतूस 4 मोबाइल फोन, 3 डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, 7 आईडी कार्ड, 5 चेक बुक, 2 पासबुक, एक बैग, किताब, 2 डायरी, घटना में प्रयुक्त शीशा तोड़ने का उपकरण, टार्च व चोरी के 10,700 रूपये नकद बरामद किया है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में मार्केट व अन्य स्थानों पर सड़क किनारे खडी कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप आदि सामान चोरी करने की घटनाओं के अनावरण के क्रम में गोपनीय सूचना की सहायता से ठक-ठक गिरोह के एक अभियुक्त सुब्रत कुमार पुत्र बिरजू को लाजिक्स मॉल से इस्कान मन्दिर की तरफ आने वाले रास्ते से आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुब्रत कुमार से जब पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान चोरी करने वाला उसका एक संगठित गिरोह है। वे लोग गैंग के लीडर के बताये स्थान मार्केट, मॉल, सोसायटियों आदि जगहों पर जाकर उनके बाहर खडी कारों का शीशा अपने पास मौजूद एक उपकरण द्वारा तोड़कर उसमें रखे लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान को रात्रि के समय टार्च की रोशनी से देखकर चोरी करते हैं। घटना करते समय गैंग लीडर व अन्य सदस्य विषम परिस्थिति में मदद के लिये कुछ दूरी पर मौजूद रहते है।

हम लोग इस तरह की कई घटनायें कर चुके है। गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुडगांव, फरीदाबाद, दिल्ली आदि एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय है। एडीसीपी ने बताया कि अभियुक्त सुब्रत कुमार एक शातिर बदमाश है। यह पूर्व में भी 6 बार दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद से जेल जा चुका है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now