संध्या समय न्यूज संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्र एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हुईं। इस दौरान अखिलेश यादव ने आगामी समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में कई योजनाएं संचालित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों को लेकर पार्टी की अखिलेश यादव ने की।
बैठक में गौतमबुद्ध नगर जिला समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव भी शामिल हुईं। इस दौरान अखिलेश यादव ने आगामी समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में कई योजनाएं संचालित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की।
बैठक के दौरान समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं इस बार मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
वहीं, गौतमबुद्ध नगर की समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने जिले में समाजवादी पार्टी के संगठन को और मजबूत करने को लेकर अपने विचार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखे।
डॉ. शशि यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी महिला सभा का जिला संगठन लगातार मेहनत कर रहा है और जमीनी स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बैठक में महिला संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। समाजवादी महिला सभा के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे।



























