नोएडा में 5 अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 कारें, 50 इंच की एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर, एक ल्यूमिनस बैटरी और वाहन चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई औजार बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

निठारी के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने एलिवेटेड रोड के पास निठारी क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद पुत्र श्यौराज, आदेश कुमार पुत्र फूल सिंह, करन जाट उर्फ सोनू पुत्र जगपाल, प्यारे लाल पुत्र नानक चंद और इन्द्राज पुत्र गंगा राम के रूप में हुई है।

चोरी की 5 कारें और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच कारों के अलावा 50 इंच की एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर और एक ल्यूमिनस बैटरी बरामद की है। इसके साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

बरामद औजारों में बोल्ट कटर, पेचकश, लोहे की सब्बल और ताला तोड़ने वाली टी शामिल हैं।

तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर भी बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now