नोएडा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। ग्राम भोयरा में 7 जुलाई को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को थाना रबूपुरा पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार सिंह के अनुसार, 7 जुलाई को ग्राम भोयरा में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया जाने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना में वांछित गौरव पुत्र चंद्रपाल, सौरव पुत्र चंद्रपाल, विकेश पुत्र मदन और गोविंद पुत्र सरदारी गुरुवार को एक कार में सवार होकर जा रहे थे।

पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा हुआ देखकर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की फायरिंग के जवाब में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली गौरव और सौरव के पैर में लगी। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, गौरव और सौरव सगे भाई हैं। वहीं, मौके से भागने की कोशिश कर रहे विकेश और गोविंद का पुलिस ने पीछा किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल दोनों आरोपियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now