दिल्ली एनसीआर में पुरानी लग्जरी वाहन चोरी कर बेचने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पुराने लग्जरी वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन शातिर वाहन चोरों को नोएडा के थाना फेस-वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन लग्जरी कारें बरामद की है। चोरों ने एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया है कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस-वन पुलिस ने आसिफ सिद्दकी पुत्र मौ. कासिम, अकील पुत्र शकील तथा परवेज आलम उर्फ सोनू पुत्र रहीस आलम को सेक्टर-14ए गंदे नाले के ऊपर बने पुल से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन लग्जरी कारें, एक तमंचा मय कारतूस, मास्टर चाबी व दो नंबर प्लेट व नकद 3450 रुपए बरामद हुए है।

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह नोएडा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घूमते रहते है तथा मौका पाकर पुराने चार पहिया वाहन, जो आसानी से मास्टर की से खुल जाते हैं उन्हें चोरी कर लेते हैं। वाहन चोरों ने पुलिस को बताया है कि चार पहिया वाहन चोरी कर के खलील अहमद उर्फ खान निवासी दिल्ली और नदीम निवासी सहारनपुर को दे देते हैं तथा बाद में खलील अहमद उर्फ खान व नदीम उक्त पुरानी गाड़ियों को बेचने व कटवाने का कार्य कर आर्थिक लाभ लेते हैं। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now