फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भर रहे 2 चोर गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक के संबंध में दिल्ली क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान परी चौक के पास कासना रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र …, निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना दनकौर और मदन, निवासी ग्राम सिरसा, थाना कासना के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक ऐसी मोटरसाइकिल बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल के चोरी होने के संबंध में क्राइम ब्रांच दिल्ली में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वाहन चोरी करने के आदी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दोनों घूम-फिरकर ऐसी जगहों की तलाश करते थे, जहां मोटरसाइकिलें सुनसान स्थान पर खड़ी होती थीं। मौका मिलते ही वे इन मोटरसाइकिलों को चोरी कर लेते थे।

पुलिस का कहना है कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने और पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका इस्तेमाल करते थे।

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिल के संबंध में क्राइम ब्रांच दिल्ली में चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now