संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय दुपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 14 चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर, एक अवैध चाकू और 7 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थाना फेस-3 पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहित उर्फ पुदीना उर्फ बिट्टु चौहान और अजय सिंह उर्फ सिनचौन को डंपिंग ग्राउंड, सेक्टर-71 से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?
बता दे कि सोमवार को थाना फेस 3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये दुपहिया वाहन चोर अभियुक्तों मोहित उर्फ पुदीना उर्फ बिट्टु चौहान,अजय सिंह उर्फ सिनचौन को डंपिंग ग्राउण्ड सै0 71 से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे/निशादेही से एक तंमचा .315 बोर, 01 अवैध चाकू, 07 फर्जी नंबर प्लेट व चोरी की 14 मो0सा0 बरामद। अभियुक्तों द्वारा भीडभाड वाले क्षेत्र से मो0सा0 चोरी करना तथा अपने पास अवैध शस्त्र रखते है। अभियुक्तों द्वारा अन्य राज्यों हरियाणा ,उत्तराखण्ड, दिल्ली व यू0पी0 से भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इसके अलावा आरोपी अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करते थे।
कई राज्यों में वाहन चोरी का नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित राज्यों और जिलों से भी जानकारी जुटा रही है।


























