नोएडा में ई-सिगरेट व गांजा सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में सीआरटी और थाना सेक्टर-20 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सेक्टर-18 के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2480 प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 4 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया जा रहा एक ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों से गैंग के सरगना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जो फिलहाल फरार है।

नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक, थाना सेक्टर-20 पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (सीआरटी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रात के समय सेक्टर-18 के पास से शाहनवाज निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली और रवि कुमार निवासी मथुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2480 प्रतिबंधित ई-सिगरेट, 4 किलो गांजा और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम निवासी जितेंद्र बलिया उर्फ सोनू को माल सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र बलिया उर्फ सोनू इस गैंग का सरगना है और फिलहाल फरार चल रहा है।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित ई-सिगरेट और गांजा कहां से लाया जाता था और इसे नोएडा सहित अन्य इलाकों में किस तरह सप्लाई किया जाता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। पूछताछ और जांच के दौरान अगर गैंग में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा पुलिस अब फरार गैंग सरगना को पकड़ने के साथ-साथ पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, ताकि प्रतिबंधित ई-सिगरेट और गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now