संध्या समय न्यूज
Thane Cyber Crime Case: सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दो वर्षों के आंकड़ों ने साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है, जहाँ अपराधियों ने लगभग 14 अरब रुपये की विशाल रकम की ठगी की है।
आंकड़ों का खुलासा
ठाणे साइबर पुलिस स्टेशन और विभिन्न थानों के साइबर सेल द्वारा सामने लाए आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में कुल 1,886 साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में साइबर अपराधियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए लोगों को अपने जाल में फंसाया।
पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए इन मामलों में से 1,220 मामलों का खुलासा कर दिया है और इन गतिविधियों में शामिल 1,010 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, लगातार बदलते अपराध के तरीकों के कारण पुलिस के लिए इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
किस तरह कर रहे हैं लोगों को लूटना?
पुलिस की जांच में साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे कुछ सबसे आम और खतरनाक तरीके सामने आए हैं कि
निवेश का लालच में फर्जी ऐप और वेबसाइट के माध्यम से अधिक ब्याज या मुनाफे का झांसा देना। कस्टमर केयर फ्रॉड में बैंक या कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ओटीपी या लिंक साझा करवाना। इमोशनल फ्रॉड का सोशल मीडिया पर दोस्ती कर भावनात्मक रूप से जोड़कर पैसे ठग लेना। पार्ट-टाइम जॉब स्कैम ऑनलाइम काम के नाम पर ‘टास्क’ पूरा करने के लिए पैसे मांगना। इन ठगियों का सबसे ज्यादा शिकार मध्यम वर्ग, वरिष्ठ नागरिक और बेरोजगार युवा वर्ग बन रहा है।
विजय और रश्मिका का ड्रीम वेडिंग और शाही रिसेप्शन, सिनेमा जगत में छाया उत्साह
पुलिस की अपील: समय रहते करें 1930 पर कॉल
घटते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार और पुलिस विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का संदेह हो तो बिना देर किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायत जितनी जल्दी दर्ज होगी, ठगी की गई रकम को ‘फ्रीज’ कराने और उसे वापस दिलाने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या निवेश प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।




















Comments are closed.