पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 1 आरोपी घायल

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 1 आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 1 अवैध तमंचा मय 1 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

बता दे कि सोमवार को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी राजा पुत्र संतोष कुमार निवासी सदर सराय कॉलोनी, निकट बडा बिजली घर, सेक्टर-46, नोएडा द्वारा वादिया की पुत्री उम्र 5 वर्ष को घर के बाहर से खेलते समय टॉफी दिलाने के बहाने गलत नियत से जंगल की तरफ ले जाने व बच्ची के रोने पर लोगो को आता देखकर मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।

बता दे कि सोमवार की रात्रि में थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा उपरोक्त वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान गोपनीय सूचना की सहायता से सेक्टर-42 के जंगल में अभियुक्त की तलाश की गई तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को नजदीक आता देखकर जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजा पुत्र संतोष कुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now