यूपी सरकार का AI दांव विवादों में, छोटे स्टार्टअप से बड़ा MoU चर्चा

योगी सरकार का AI समझौता घिरा विवादों में

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा AI स्टार्टअप Puch-AI के साथ 25,000 करोड़ रुपये के MoU को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समझौते की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जिसके बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठने लगे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जिस कंपनी के साथ यह बड़ा समझौता किया गया है, उसका सालाना राजस्व 50 लाख रुपये से भी कम है और यह एक साल पुराना स्टार्टअप है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सरकार की आलोचना की और पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

सरकार का पक्ष

सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि निवेश के इस चरण में कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यदि निवेशक कंपनी तय की गई शर्तों को पूरा नहीं करती है, तो यह MoU स्वतः ही समाप्त कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और केवल गंभीर निवेशकों को ही आगे बढ़ने देना है।

कंपनी ने रखा पक्ष

इस पूरे विवाद के बीच Puch-AI के को-फाउंडर सिद्धार्थ भाटिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के जरिए अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी AI सेक्टर में बड़े स्तर पर काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और वह उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में काम जारी है और यह एक सकारात्मक पहल है।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

सोशल मीडिया पर जारी बहस

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। विपक्षी दल और कई सोशल मीडिया यूजर्स सरकार के दावों पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे निवेश आकर्षित करने की शुरुआती प्रक्रिया बताकर सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

कौन है Puch-AI का मालिक?

जानकारी के मुताबिक, Puch-AI वॉट्सऐप पर चलने वाला एक चैटबॉट टूल है। यह भारतीय भाषाओं पर काम करने वाला एक वॉइस बेस्ड टूल है, जिसके जरिए यूजर्स वॉट्सऐप पर ही AI का इस्तेमाल करके कुछ भी पूछ सकते हैं। संस्थापक इस कंपनी को सिद्धार्थ भाटिया और अर्जित जैन मिलकर चलाते हैं। शैक्षणिक योग्यता सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, अर्जित जैन आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं, जबकि सिद्धार्थ भाटिया ने सिंगापुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सीएम से मुलाकात इसी साल 13 जनवरी को सिद्धार्थ भाटिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद इस MoU को लेकर चर्चा तेज हुई।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now