काउंसलर स्वाति जैन द्वारा कार्यशाला का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शनिवार को सरला चोपड़ा डीएवी में कक्षा 6 व 7 के लिए पॉजिटिव पेरेंटिंग पर विद्यालय की काउंसलर स्वाति जैन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसे स्कूल की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा और अभिभावकों ने किया। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा तरीका है, जो बच्चों को अच्छा व्यवहार, आत्म-विश्वास, और भावनात्मक मजबूती विकसित करने में मदद करता है।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

कार्यशाला में माता-पिता की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। उन्होंने स्वाति गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए विचारों और सुझावों को बहुत ध्यान से सुना और कई माता-पिता ने अपने बच्चों के पालन-पोषण के बारे में प्रश्न पूछे। जिस दौरान, माता-पिता ने अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया और उन्हें उन समस्याओं का समाधान प्राप्त हुआ, जिनका सामना वे अपने बच्चों के साथ कर रहे थे।प्रधानाचार्या ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाएं भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी, ताकि माता-पिता को बच्चों के साथ स्वस्थ और सकारात्मक संबंध बनाने में मदद मिल सके

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now