कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

दो बार मरकर लौटी महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पैगी रॉबिन्सन का चौंकाने वाला दावा (फाइल फोटो)

Shocking Revelation: फिल्मों में तो अक्सर देखा जाता है कि हीरो मरकर वापस आ जाता है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा सुनना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। अगर आप सोचते हैं कि मौत के बाद का रास्ता एकतरफा है और इसके बाद सिर्फ स्वर्ग या नर्क है, तो 64 साल की पैगी रॉबिन्सन का दावा आपकी पूरी सोच बदल देगा।

पैगी का दावा है कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो बार मौत के मुंह को देखा है और दोनों बार वह वापस धरती पर लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर उनके इन दावों ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने मौत के बाद का मंजर बताते हुए यह भी चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने अपने बच्चों की खातिर साक्षात भगवान से जिद की और उन्हें धरती पर वापस भेजने के लिए राजी कर लिया।

दो बार आया मौत का अनुभव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैगी का पहला अनुभव बचपन का है। जब वह महज 5 साल की थीं, तब उनकी मौत हो गई थी, लेकिन वह फिर जिंदा हो गईं। हालांकि, उनका दूसरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा डरावना और चौंकाने वाला था।

यह भी पढ़ें : रुपया बनाम डॉलर, सच्चाई जो आपको चौंका देगी

जब पैगी 25 साल की थीं, तब एक जटिल गर्भावस्था के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें एहसास हुआ कि उनकी आत्मा शरीर छोड़कर अंतरिक्ष की ओर उड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी आत्मा आकाशगंगाओं से गुजरते हुए एक बेहद चमकदार सफेद कमरे में पहुंची, जहां वे सीधे भगवान के सामने मौजूद थीं।

भगवान से हुई खींचतान

पैगी के मुताबिक, उस सफेद कमरे में भगवान ने उनसे कहा कि अब उनकी जिंदगी का समय पूरा हो गया है। लेकिन पैगी ने वापस जाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने भगवान से कहा कि वह अपने बच्चों को बिना मां के नहीं छोड़ सकतीं। पैगी ने जिद करते हुए भगवान से कहा कि उन्हें वापस धरती भेजा जाए।

इसके बाद क्या हुआ वह सबसे भावुक करने वाला पल था। पैगी के अनुसार, भगवान ने उन्हें उनके बच्चों का भविष्य दिखाया। उस भविष्य में कुछ ऐसे दर्दनाक पल भी थे जिन्हें देखकर पैगी टूट गईं। वह भगवान के सामने रोते हुए अपने बच्चों के लिए जीने की गुहार लगाने लगीं।

डॉक्टरों ने भी छोड़ दी थी उम्मीद

पैगी का कहना है कि भगवान से बातचीत के बाद उनकी आत्मा अचानक तेजी से अपने शरीर में वापस आ गई और उनकी आंखें अस्पताल के बेड पर खुलीं।

दरअसल, उस वक्त पैगी जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली थीं। डिलीवरी के दौरान अत्यधिक खून बहने की वजह से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने भी सब उम्मीदें छोड़ दी थीं और परिवार के सदस्यों को उन्हें आखिरी बार देखने के लिए बुला लिया गया था। लेकिन चमत्कारिक रूप से पैगी जिंदा लौट आईं। हालांकि, इस घटना में उन्हें अपने दोनों जुड़वां बच्चों को खोने का असहनीय दर्द झेलना पड़ा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now