समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों में चिकित्सकों की आवश्यक मन्तव्य आख्या जल्द से जल्द ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई जाए, ताकि मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

पूर्व में स्वीकृत मामलों में दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पूर्व में स्वीकृत मामलों को लेकर पुलिस विभाग को संबंधित पीड़िताओं के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

बैठक में डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

महिला पीड़िताओं को सहायता पहुंचाने पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के तहत प्राप्त मामलों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई को गति देना रहा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संबंधित प्रक्रियाओं को समय से पूरा करते हुए पात्र पीड़िताओं को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now