पश्चिमी दिल्ली ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं के साथ ठगी करने वाला एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और इसकी पहचान मनोज के तौर पर हुई है।

पश्चिमी जिला के डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार पिछले महीने की 23 तारीख को वेस्ट जिले की साइबर टीम को एक शिकायत मिली थी, जिसमें एक महिला ने यह शिकायत दी थी कि मनोज नाम के व्यक्ति ने पहले अपनी बातों के जाल में फसाया और फिर शादी के लिए मुलाकात करने की बात कही और इस दौरान उसने अपनी बातों के जाल में फंसा कर महिला से बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर उसके जरिए उसने काफी पैसे भी निकाल लिए।

https://x.com/DCPWestDelhi/status/1868576200572146121

 

बता दे कि शिकायत के बाद पुलिस टीम हरकत में आई और मनोज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास करने लगी और इस बीच पुलिस ने उस महिला के अकाउंट से निकाले गए पैसे की बैंक डिटेल की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज निकालकर एक टीम बनाई गई। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में है। पुलिस ने वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दे कि पूछताछ के दौरान मनोज ने चौंकाने वाले खुलासे किया और बताया कि शुरू में वह कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और 2017 में उसे मैट्रिमोनियल साइट बनाने का आइडिया आया। इसके बाद उसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी आईडी बनाई और इसके जरिए अलग-अलग लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फांसने लगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now