नौकरी दिलाने के वांछित जालसाज़ गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में आश्रम रोड पर साक्षी पब्लिक स्कूल के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश शर्मा और चंदर कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नौकरी के नाम पर लोगों से करते थे ऑनलाइन ठगी

एडीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों का ऑनलाइन डेटा चोरी करते थे। इसके बाद डेटा में मौजूद लोगों को फोन करके एयरलाइन में नौकरी दिलाने और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था।

आरोप है कि आरोपी अलग-अलग तरह के लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अब तक लाखों रुपये की ठगी की है। मामले में वर्ष 2023 में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गैंगस्टर एक्ट में चल रहे थे फरार

पुलिस जांच के दौरान इस ठगी में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसी मामले में योगेश शर्मा और चंदर कुमार फरार चल रहे थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोटपुर कॉलोनी स्थित आश्रम रोड से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल और ऑनलाइन डेटा का किया जा रहा एनालिसिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके मोबाइल फोन और बरामद डिजिटल डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने मिलकर अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और इस गिरोह में उनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

पुलिस को डिजिटल डेटा के विश्लेषण से ठगी के नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now