वसई-विरार में उद्योग जगत को राहत की उम्मीद, महापौर के बड़े ऐलान

व्यवसायियों की समस्याओं पर महापौर ने दिए बड़े आश्वासन

Vasai-Virar News: वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र के चिंचपाडा, बिलालपाडा और गौरईपाडा औद्योगिक पट्टी के व्यवसायियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक काफी सकारात्मक रही। व्यवसायियों द्वारा रखी गई अपनी मांगों पर महापौर ने प्रशासन को तत्काल समाधान के सख्त निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में व्यवसायियों ने महापौर के समक्ष अपनी चार प्रमुख समस्याएं रखीं, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई है और व्यवसायियों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे है।

सफाई और सीवेज व्यवस्था पर सवाल

संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स): औद्योगिक क्षेत्र में कर आकलन में हो रही गलतियों और बढ़ते हुए करों को लेकर व्यवसायियों ने राहत देने की मांग की। पानी की आपूर्ति औद्योगिक वसाहतों में पानी के खराब नियोजन और भारी पानी की किल्लत के कारण उत्पादन पर पड़ रहे बुरे असर की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?

सफाई व्यवस्था औद्योगिक इलाके में कचरा प्रबंधन, गंदे पानी (सीवेज) की निकासी और नियमित सफाई न होने की समस्या सामने आई। तोड़फोड़ की कार्रवाई अवैध निर्माणों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर व्यवसायियों में डर व्याप्त है। उन्होंने नियमों का पालन करने वाले उद्योगपतियों को बेचैन किए जाने से रोकने की मांग उठाई।

महापौर के आश्वासन और समाधान

व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद माननीय महापौर ने प्रशासन को तीन बड़े निर्देश दिए है जो कि करों का सुसूत्रीकरण, संपत्ति कर को लेकर आ रही शिकायतों की शहर निरीक्षकों के माध्यम से जांच कराई जाएगी और नियमावली के अनुसार उन्हें उचित राहत दी जाएगी। पानी और सफाई अभियान संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस भाग में पानी की आपूर्ति को तत्काल दुरुस्त करने और सफाई के लिए एक विशेष मोहीम चलाने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

समन्वय समिति का गठन तोड़फोड़ के मुद्दे पर महापौर ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन करने वाले उद्योगपतियों को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा, कानूनी कार्रवाई सिर्फ अवैध निर्माणों तक सीमित रहेगी। व्यवसायियों की समस्याओं के लिए एक समन्वय मार्ग (Coordination Committee) बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि व अधिकारी

इस दौरान माननीय स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, नगरसेवक अजित भोईर, महापौर रूपेश जाधव, नगरसेवक हार्दिक राऊत उपस्थित रहे। वहीं, प्रशासन की ओर से अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बैठक के बाद औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायियों में काफी राहत की लहर है और उन्हें ‘विकास पुरुष’ के नेतृत्व में बेहतर औद्योगिक वातावरण की उम्मीद जगी है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now