कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली में दो बहनों की संदिग्ध मौत, मां पर हत्या का शक

दो बहनों की मौत से सनसनी (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Delhi news : देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की शाम एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक घर के अंदर दो सगी बहनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह शक जताया गया है कि मां ने ही अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस को कैसे मिली सूचना?

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे मालवीय नगर थाने को एक फोन कॉल प्राप्त हुआ। कॉलर ने बताया कि घर का दरवाजा काफी देर से अंदर से बंद है और दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

अंदर का नजारा देख दंग रह गए लोग

घर के अंदर जाते ही वहां बरता नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। घर के अलग-अलग कमरों में दो लड़कियों के शव पड़े थे। एक लड़की का शव कमरे में बिस्तर पर मिला, जिसके चेहरे पर तकिया रखा हुआ था, जबकि दूसरी लड़की का शव दूसरे कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों मृतक आपस में सगी बहनें थीं। इसी घर के एक और कमरे से दोनों लड़कियों की मां बेहोश हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मां है सस्पेक्ट?

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों की जान ली और उसके बाद खुद भी जान देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे हनी सिंह ने फैंस को दिया भरोसा

क्या है आगे की कार्रवाई?

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी। मां के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उसके बयान से घटना की वास्तविक परिस्थितियों और वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now