संध्या समय न्यूज
मिडल ईस्ट में ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण बढ़ते तनाव के बीच, खाड़ी देशों में फंसे भारतीय सितारों की सुरक्षा को लेकर घरेलू सिनेमा प्रशंसकों में चिंता बनी हुई है। हालांकि, रैपर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सुरक्षा की जानकारी देते हुए फैंस को राहत दी है। वहीं, कुछ अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी इस तनाव से प्रभावित हुई हैं, जिनमें से कुछ अभी भी वहां हैं और कुछ सुरक्षित भारत लौट आई हैं।
हनी सिंह ने अफवाहों को दी जवाब
मिडल ईस्ट में हालात बिगड़ने और दुबई समेत अन्य शहरों में धमाकों की खबरों के बाद यात्रा और हवाई सेवाएं बाधित हो गई थीं। ऐसे में हनी सिंह के फैंस भी चिंतित थे। रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर स्थिति स्पष्ट की। एक रेस्टोरेंट में आराम करते हुए और खाने का आनंद लेते हुए उन्होंने लिखा, “दुबई में सब चिल है। सुपर सेफ। न्यूज में बेवकूफ अफवाहों पर विश्वास न करें।” इससे पहले 3 मार्च को उन्होंने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह अपनी टीम के साथ काम करते दिखे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हम दुबई में सेफ हैं गाइज। काम कर रहे हैं।”
मलाइका अरोड़ा की मां भी हैं वहां
इस भीड़भाड़ और तनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा भी दुबई में फंस गई हैं। जॉयस अरोड़ा ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने गई थीं और 3 मार्च को मुंबई लौटने वाली थीं, लेकिन तनाव के चलते उड़ानें निलंबित हो जाने के कारण उनकी योजना रद्द हो गई। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने आसमान में मिसाइल इंटरसेप्शन देखा, जो काफी डरावना था, लेकिन उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया। जॉयस ने कहा, “मेरी बेटियां मुंबई में हैं, और उन्हें पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं।”
ईशा गुप्ता और सोनल चौहान सुरक्षित लौटीं
वहीं, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान, जो दुबई और अबू धाबी में फंसी हुई थीं, अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। ईशा गुप्ता ने 2 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर अपनी वापसी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “घर वापस आ गई हूं। आप सभी की प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम जिस स्थिति का सामना कर रहे थे, वह बहुत कठिन थी। सुरक्षित होना वाकई भगवान का आशीर्वाद है।”
संजय कपूर की ‘संकल्प’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी मिडल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों और अन्य जगहों पर हमले किए। इसके असर के रूप में दुबई, अबू धाबी, कतर और कुवैत में धमाकों की रिपोर्ट्स सामने आईं। सुरक्षा के लिहाज से हवाई क्षेत्र को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों उड़ानें रद्द या पुनर्निर्देशित करनी पड़ीं और कई लोग वहां फंस गए।


















