दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। समलैंगिक डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को थाना फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और समलैंगिक डेटिंग ऐप ग्रिंडर के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे। पकड़े गए आरोपी एप के माध्यम से दोस्त बने लोगों को मिलने के लिए बुलाते थे। उसके बाद समलैंगिक संबंध बनाते और उनका अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम की डिमाड करते थे। रकम या जेवरात न देने पर उनका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि बुलंदशहर निवासी दीपक और राजीव कालोनी सलारपुर निवासी किशोर कुमार राघव नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक पीड़ित युवक की शिकायत पर की गई। युवक ने बताया कि उसकी कुछ लोगों से ग्रिंडर ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी। जिन्होंने उसे मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद आरोपी उसे समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाने लगे। इसके बाद उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर तीस हजार रुपये व एक सोने का हार की मांग की गई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ग्रिंडर व ब्लूड ऐप के माध्यम से कई लोगों को अपने जाल में फंसाया था। वे एक ही तरीके से लोगों को दोस्ती का झांसा देकर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इनकी खासबात यह थी कि यह रुपया ऑन लाइन नहीं लेते थे। केवल कैश या फिर जेवरात के रूप में लेते थे। पुलिस इस मामले में अन्य पीडि़तों की तलाश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही और भी मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now