ऋषि तिवारी
नोएडा। गुजरात के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को नोएडा मीडिया क्लब में श्रद्धांजलि दी गई। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी की अगुवाई में क्लब के सभागार में बड़ी संख्या में मीडिया क्लब के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे को बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना बताया।
कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि इस हादसे में देश और विदेश के कई नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति मिले और दुर्घटना में घायल सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
नोएडा मीडिया क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस मौके पर महासचिव जयप्रकाश सिंह, सचिव जगदीश शर्मा, वीरेंद्र मलिक, अंबरीश त्रिपाठी, मनोहर त्यागी, अरुण सिन्हा, हिमांशु शुक्ला, पवन त्रिपाठी, विकास सिंह, अंजना भागी, नीलम भागी, अरविंद गुप्ता, राजेश शर्मा, निशांत शर्मा, सुमन चौधरी, प्रिया राणा, प्रफुल्ल पांडे, संदीप गर्ग, रमेश शर्मा, अशोक पंडित, ए.के. लाल समेत कई मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर नोएडा मीडिया क्लब के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


























