‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत आज नोएडा सभी गांव में चलाया अभियान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत आज नोएडा सभी गांव में ये अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक माननीय पंकज सिंग शहीद भगत सिंह मंडल के ग्राम इलाहाबास और ग्राम नगला में रहे, उनके साथ जिलाध्यक्ष नोएडा भाजपा महेश चौहान भी रहे। उन्होंने चौपाल लगाकर गाँव के सम्मानित लोगों के साथ संवाद किया एवं बूथ कमेटी के साथ चर्चा की और सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिस गति से विकास कार्यों को जमीन पर उतारा है, उससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास और समर्थन और अधिक मज़बूत हुआ है।

ग्राम महाराणा प्रताप मंडल के मोरना गाँव में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और क्षेत्रीय संयोजक विधि विभाग राजीव त्यागी ने गाँव में जन संपर्क किया साथ ही वाहन मौजूद सम्मानित व्यक्तियों के साथ संवाद किया एवं बूथ कमेटी के साथ चर्चा की। इस के साथ प. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के ग्राम हरोला में पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा रहे। अटल बिहारी वाजपई मंडल के ग्राम बरोला में उपाध्यक्ष युद्धवीर चौहान रहे। कृष्णा मंडल के ग्राम छिज़ारसी , ममूरा में प्रमोद प्रजापति, जिलाध्यक्ष महेश चौहान और उपाध्यक्ष महेश अवना रहे। सरस्वती शिशु के नवादा में प्रज्ञा पाठक शर्मा, विनोद शर्मा, करतार चौहान एवं कैप विकास गुप्ता रहे।

Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय जनता ने भी सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राशन वितरण प्रणाली की सराहना की और सरकार के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने इस मौके पर कहा कि “गांव चलो, वार्ड चलो” अभियान के माध्यम से पार्टी जन-जन तक पहुँचने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है और जनता का यह सहयोग इस अभियान की सफलता का प्रमाण है।

आज इन अभियान में चमन आवना,मुकेश शर्मा, ताराचंद नायक, पप्पू प्रधान, गौतम शर्मा, भूपेश चौधरी, रवि प्रधान, रामेर कौशिक, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, उमेश त्यागी, ओमवीर रावण, महेश रावण, करतार चौहान, पप्पू प्रधान, मांगेराम शर्मा, मुकेश प्रधान, लीलू अवाना, अमित अवाना, बलराज चौधरी, अनिल पांडे, प्रमोद बसेरा, मुक्तानंद प्रधान, सुनील दत्त, कमल, मनीष चौहान, सचिन अंबावता, अनुज शर्मा, विजय, गोपाल गौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now