ठेकेदारों के साथ अन्याय करने वाली कंपनी के खिलाफ होगा धरना : रविंदर प्रधान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। करीब एक साल से भुगतान ना होने से आम्रपाली हार्टबीत सिटी में कार्यरत ऐशियन कंस्ट्रक्शन कंपनी के परेशान ठेकेदारों ने आज अपनी समस्या से अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंदर प्रधान को अवगत कराया।परेशान ठेकेदारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रविंदर प्रधान ने इसकी शिकायत केंद्र व प्रदेश सरकार से की है।ठेकेदारों का आरोप है कि कंपनी ने उनका दो करोड़ का बकाया भुगतान नहीं किया है।कई जगह शिकायत करने के बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हो पाया हैं।आपको बता दे कि नोएडा के सेक्टर-107 स्थित आम्रपाली हार्टवीत सिटी में कार्यरत ऐशियन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कई ठेकेदारों से अपना काम करवाया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उनका करीब दो करोड़ का बकाया भुगतान नहीं कराया।

इसकी शिकायत हमने कंपनी के उच्च अधिकारीयों से की।लेकिन फिर किसी ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया।बता दे कि कुछ ठेकेदारों ने कर्ज लेकर कंपनी का कार्य किया था।अब उस कर्ज को चुकाने के लिए इधर उधर घूम रहे है।इन सब से परेशान हो कर आज सभी ठेकेदारों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के बरौला स्थित कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंदर प्रधान को अपनी समस्या से अवगत कराया। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए श्री प्रधान ने ठेकेदारों को आश्वस्त कराया कि संगठन हमेशा गरीबों के साथ है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अगर कंपनी ने सभी ठेकेदारों का बकाया भुगतान नहीं किया तो कंपनी का काम बंद करवा दिया जायेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now