संदिप कुमार गर्ग
नोएडा सेक्टर 62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न छात्र क्लबों के नए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को आधिकारिक रूप से पदभार सौंपा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अल्फ़रोज़ुल हक़ ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिया और उन्हें आत्मनिर्भरता, ज्ञान और ज़िम्मेदारी का महत्व समझाया। कार्यकारी निदेशक अमरेश सिंह ने सभी नव-नियुक्त छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने कर्तव्यों को निष्ठा व ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया।
Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति
सेक्टर-62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न छात्र क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को आधिकारिक रूप से पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में छात्र नेतृत्व, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अल्फ़रोज़ुल हक़ ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना बेहद जरूरी है। उन्होंने नव नियुक्त छात्र नेताओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अमरेश सिंह ने सभी नवनियुक्त छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र नेतृत्व केवल पद हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने का अवसर भी है।
समारोह में नव नियुक्त छात्र अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिनमें कर्तव्य क्लब में हरिओम यादव एवं तान्या, द टेक पायनियर्स क्लब में हर्ष श्रीवास्तव एवं कनिका, आरोग्यम क्लब में गीतांजलि प्रिया, द पिच परफेक्ट क्लब में दिशा ओरांव एवं अमन चौहान, द मीडिया मैवरिक्स क्लब में भूमि दुबे, रंग तरंग क्लब में प्रतीक शाही एवं मुस्कान कुमारी और द एवियर वॉरियर्स क्लब में अनुज कुमार एवं भारती यादव शामिल हैं।
समारोह का समापन शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रतिज्ञा ली


























