सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन ने भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 18 स्थित शिव मंदिर में सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना वार्षिकोत्सव व भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव मनाया। सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा चित्रा सहजवानी ने बताया कि सिंधी में चैत्र के महीने को चेत कहा जाता है। जब चेती (चैत्र) माह के दौरान जब अमावस्या के बाद पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है तो इसे चेटी चंड कहा जाता है।

सिंधी मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्म भी हुआ था। इस दिन को सिंधी लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने इस अवसर पर सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की थी जिसमें लगभग 600 लोगों को सिन्धी कढ़ी चावल और बूंदी का प्रसाद खिलाया गया।

इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी प्रेम प्रकाश, सीनियर एन. के. मनसुखानी, घनश्याम, हरीश, कपिल आदि तथा महिलाओ में माधुरी, रीटा, प्राची, जूही, नम्रता, लक्ष्मी तथा कई लोगो ने झूलेलाल साई के आरती पल्लव और भजन गाए तथा भंडारा वितरण में भी सहयोग दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now