ओम बिरला पर हटाने का नोटिस देने वालों पर रिजिजू का पलटवार

संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


संसद के बजट सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने विपक्षी दल कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। रिजिजू ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेता सांसदों को उकसा रहे थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए किरेण रिजिजू ने बताया कि बुधवार को कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में घुस गए और वहां उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मैं भी वहां मौजूद था। लोकसभा अध्यक्ष बहुत नरम दिल के इंसान हैं, अगर वे चाहते तो इस पर कड़ी कार्रवाई कर सकते थे। रिजिजू ने कहा कि यह संसद की मर्यादाओं का उल्लंघन है और स्पीकर द्वारा दी गई रूलिंग का भी तोड़ा गया है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सदन में बोलने के लिए आसन की अनुमति जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी तब तक नहीं बोलते जब तक स्पीकर इजाजत न दें। हर सदस्य को नियमों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें : 27 फरवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी

विपक्ष ने स्पीकर पर लगाया ‘पार्टीबाजी’ का आरोप

इससे पहले मंगलवार को विपक्षी दलों ने ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का नोटिस दिया था। विपक्ष ने बिरला पर ‘खुलेआम पार्टीबाजी’ करने और राहुल गांधी को बोलने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करें। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था कि वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में सदन में न आएं। वहीं, भाजपा ने विपक्ष के इस नोटिस की कड़ी निंदा करते हुए इसे संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश बताया है। किरेण रिजिजू ने दावा किया कि अगर भाजपा सांसदों को पीएम मोदी के भाषण के दिन कांग्रेस सदस्यों का मुकाबला करने दिया जाता, तो स्थिति बिगड़ सकती थी।

4 फरवरी का वीडियो जारी

अपने आरोपों को सबूत के साथ पेश करते हुए किरेण रिजिजू ने 4 फरवरी की सदन की कार्यवाही का एक वीडियो फुटेज भी जारी किया है। इस वीडियो में कुछ विपक्षी महिला सांसद ट्रेजरी बेंच के पास जाते हुए नजर आ रही हैं। रिजिजू ने सवाल उठाया कि क्या संसद में इस तरह का व्यवहार और बैठक की कार्यवाही को बाधित करना उचित है? उन्होंने कहा कि सदन में इस तरह का दृश्य पहले कभी नहीं देखा गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now