राष्ट्रपति मुर्मू ने औषधीय खेती से आय बढ़ाने का दिया मंत्र

शेगांव में नेशनल आरोग्य मेले का भव्य शुभारंभ (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में चार दिवसीय ‘नेशनल आरोग्य मेला 2026’ का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए औषधीय खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने किसानों से औषधीय पौधों की खेती को अपनाने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि यह न केवल उनकी आय बढ़ाने का जरिया बनेगी, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगी। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक कृषि तकनीकों के संगम को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाला बताया।

निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर दिया जोर

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में जीवनशैली पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आज तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपना रही है। उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इलाज से बेहतर बचाव है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अच्छी जीवनशैली ही अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला हैं।

सीएम योगी से मुलाकात पर संजय दत्त ने कही ये बड़ी बात, वायरल हुई तस्वीर

लुप्त होते औषधीय पौधों पर चिंता

पर्यावरण के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने जंगलों में लगी आग और अंधाधुंध कटाई के कारण औषधीय पौधों के नष्ट होने पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारे बहुमूल्य जड़ी-बूटियों का खजाना खत्म हो रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इन पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

दिग्गजों ने किया समारोह में पहुंच

इस उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह चार दिवसीय आयोजन आयुष प्रणालियों के माध्यम से आम जनता को निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए समर्पित है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now