दिल्ली में शाहदरा जिले की पुलिस टीम ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली।  शाहदरा जिला के आनंद विहार थाना पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 461 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। वह सिल्वर कलर की कार से हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए लीला होटल के पास CBD ग्राउंड में पहुंचा था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने लगाया था ट्रैप

शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम के मुताबिक, मंगलवार को आनंद विहार थाना पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि एक ड्रग तस्कर लीला होटल के पास हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल राहुल शामिल थे। टीम ने एसीपी जगदीश प्रसाद की निगरानी में लीला होटल के आसपास ट्रैप लगाया।

लीला होटल के गेट नंबर-2 से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जैसे ही आरोपी सिल्वर कलर की कार से होटल लीला के गेट नंबर-2 के पास पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 461 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई है।

हेरोइन के साथ पिस्टल और पांच कारतूस भी मिले

हेरोइन के अलावा आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।

पुलिस आरोपी के ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now