ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। पुलिस द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों शातिर चोरों से 10 बाइकें भी बरामद हुई हैं, जोकि चोरी की बाइक हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों शातिर राह चलते लोगों को चोरी की बाइके बेच देते थे।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सर्विलांस टीम द्वारा जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अंकित (24 साल) पुत्र अरुण निवासी, मोनू (26 साल) पुत्र राजेन्द्र सिंह (32 साल) और धर्मेन्द्र पुत्र नत्थुलाल के तौर पर हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि इन तीनों अभियुक्तों की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें सूरजपुर के सामने तिराहा पुराना कासना रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। ये पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि ये तीनों ही शातिर किस्म के चोर हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूछताछ करके पुलिस ने छापेमारी की, तो पुलिस को चोरी की 10 बाइकें भी बरामद हुई हैं। साथ ही दो अवैध चाकू भी अभियुक्तों के पास से मिले हैं। पुलिस द्वारा बताया गया है कि बरामद मोटर साइकिल में तीन मोटर साइकिल थाना सूरजपुर से संबंधित हैं। साथ ही अन्य बरामद 7 मोटर साइकिल के आस-पास के थाना क्षेत्रों से संबंधित होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने बाइक नंबरों के साथ ही अन्य थानों में सूचना दे दी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now