---Advertisement---

नेपाल में बड़ा विमान हादसा टला, इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए यात्री

Nepal News: नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, विमान में 4 बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोले गए और स्लाइड्स की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।

काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टर्किश एयरलाइंस विमान में लगी आग

HIGHLIGHTS

  • लैंडिंग के दौरान धधका टर्किश एयरलाइंस का विमान
  • काठमांडू रनवे पर आग की लपटें
  • दमकल की तेजी से बची सैकड़ों जानें
  • इस्तांबुल से आए विमान में लैंडिंग के वक्त लगी आग
  • काठमांडू एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

Nepal News: नेपाल की राजधानी काठमांडू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टला। इस्तांबुल से काठमांडू पहुंचे टर्किश एयरलाइंस के विमान TK726 में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि, समय रहते दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा टल गया और विमान में सवार 277 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब पौने सात बजे विमान रनवे पर लैंड कर रहा था, तभी उसके पहियों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते माहौल अशांत हो गया, लेकिन हवाई अड्डे पर मौजूद दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर कंट्रोल कर लिया।

इमरजेंसी एग्जिट से निकाले गए यात्री

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, विमान में 4 बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोले गए और स्लाइड्स की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं, लेकिन किसी की जान को खतरा नहीं है। सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने सभी 277 यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। बता दें कि विमान में कुछ सामान और शव (मृत शरीर) भी मौजूद थे।

रनवे बंद होने से हवा में फंसीं कई उड़ानें

हादसे के बाद टर्किश एयरलाइंस का विमान रनवे पर ही खड़ा रह गया, जिसके चलते रनवे को बंद करना पड़ा। बड़े विमानों के लिए रनवे उपलब्ध न होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।

काठमांडू के आसमान में कई विमानों को होल्ड पर घूमना पड़ रहा है। दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 215 और शारजाह से आ रही G9 536 को तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली है। इसके अलावा, भूटान, दुबई, क्वालालमपुर और ग्वांझाओ से आ रहे विमानों को भी काठमांडू के आसमान में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अधिकारियों की मॉनिटरिंग में रनवे को जल्द ही खाली कराने के प्रयास जारी हैं।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now