आईएमएस लॉ कॉलेज में ओरियंटेशन का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में बीए.एलएलबी, बीकॉम.एलएलबी एवं एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरियंटेशन का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि कैपजेमिनी के वैश्विक कानूनी प्रमुख लक्षिता जोशी ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन डॉ. नीलम सक्सेना, आईएमएस लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ.भाविश गुप्ता के साथ शिक्षक एवं छात्रों भी मौजूदगी दर्ज करायी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. नीलम सक्सेना ने कहा कि संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन के मार्गदर्शन में आईएमएस लॉ कॉलेज में 5 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लॉ प्रोफेशनल के लिए लिसनिंग पावर का होना जरूरी है। छात्र सहनशील बने, तभी वे सफलता की बुलंदी छू सकते हैं। कानून में परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन होते रहते है अतः छात्र खुद को हमेशा अपडेट रखे। समाचार पत्र सूचनाओं का एक प्रमुख स्रोत है, छात्र समाचार पत्र नियमित रूप से पढ़े एवं हाल में हुए अधिनियमों में बदलाव तथा नए अधिनियम के बारे में समुचित जानकारी से अवगत रहें।

छात्रों को संबोधित करते हुए लक्षिता जोशी ने कहा कि लीगल एजुकेशन के लिए परिश्रमी होना जरूरी है। आप सफलता के लिए निरंतर सीखने के लिए तत्पर रहे एवं उभरते हुए कानूनी और तकनीकी कौशल को हासिल करें। उन्होंने छात्रों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए खुले विचारों वाले होने पर भी जोर दिया। संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. भाविश गुप्ता ने बताया कि सफलता और विफलता आपके सफल और विफल प्रयासों पर निर्भर है। आप अपने हुनर को पहचाने एवं सही समय पर सही दिशा में प्रयास करे, सफलता आपकी कदम चूमेंगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के फैकल्टी की ओर से छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now