VVMC में विभिन्न कामगार संघटनाओ के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन

आर.पी.मौर्या


विरार। विकास पुरुष हितेंद्र ठाकुर (अप्पा), कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार कामगार नेता और प्रथम महापौर राजीव पाटिल (नाना) की अध्यक्षता में अमय क्लब, यशवंत नगर, विरार पश्चिम में स्थानिक कामगार संघ के समन्यवक पूर्व युवा नगरसेवक हार्दिक राऊत जी द्वारा VVMC में कार्यरत विभिन्न कामगार संघटनाओ के प्रमुख पदाधिकारियों की मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल साने जी, विभिन्न कामगार संघटनाओ के पदाधिकारी और पत्रकार मित्र उपस्थित थे।

आगामी 3 जुलाई को वसई विरार महानगर पालिका में कांट्रेक्ट बेशिस (ठेका) पर काम करने वाले कर्मचारियों को स्थाई करने और उनकी समस्याओं को दूर करवाने के लिए सुबह 11 बजे महाड़ा ग्राउंड, विरार (पश्चिम) से VVMC के प्रमुख कार्यालय विरार (पूर्व) तक सर्व पक्षीय कामगार संघटनाओं का विराट मोर्चा सिर्फ अति आवश्यक सेवा पर ऑन ड्यूटी कर्मचारियों को छोड़कर निकालने का निर्णय किया गया।

कामगार नेता और प्रथम महापौर राजीव पाटिल जी (नाना) ने सभी सर्वपक्षीय कामगार संघटनाओं के प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोर्चा को सफल बनाने का आह्वाहन करने के साथ ही सभी को सोसल मीडिया के इस्तमाल करने का भी सलाह दिए, पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक और पूर्व सभापति प्रफुल्ल साने और अन्य मान्यवरो ने भी सभी को संबोधित किया।

स्थानिक कामगार संघ, राष्ट्रवादी कामगार जनरल यूनियन और विभिन्न कामगार संघटनाओं के प्रमुख पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर मोचा को सफल बनाने का विश्वास दिलाया। स्थानिक कामगार संघ के समन्यवक और पूर्व नगरसेवक श्री. हार्दिक राऊत जी ने उपस्थित मान्यवरो का आभार प्रकट किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now