चोरी करने वाले कुख्यात बैंड बाजा बारात गैंग का भंडाफोड़

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच टीम ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले कुख्यात बैंड बाजा बारात गैंग का भंडाफोड़ किया है जिसमें क्राइम ब्रांच ने नाबालिग सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह शातिर अपराधी शादी समारोहों में मेहमान बनकर शामिल होते थे और फिर मौका मिलते ही शगुन, गहने और नकदी से भरे बैग उड़ा ले जाते थे।

बता दे कि क्राइम ब्रांच के डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अज्जू, कुलजीत और कल्लू के तौर पर हुई है। सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि इनका चौथा साथी नाबालिग है, आरोपियों के पास से नगदी, एक मोबाइल और ज्वेलरी बरामद किया गया है।

बता दे कि पुलिस पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य शादी के दौरान समारोह स्थल पर घंटों समय बिताते थे, मेहमानों की तरह अच्छे कपड़े पहनकर खाना खाते थे और फिर सही मौके का इंतजार करते थे। चोरी के बाद वे तुरंत वहां से फरार हो जाते थे। गिरोह में महिलाएं भी शामिल थी, जो बच्चों की देखभाल करती थी, ताकि किसी को शक न हो।

क्राइम ब्रांच की टीम ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए शादी समारोहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई बैंक्वेट हॉल व फार्महाउस पर निगरानी रखी। इसी दौरान पुलिस को इनके मूवमेंट की जानकारी मिली और जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now