नोएडा थाना पुलिस ने चोरी कर माल खरीदने वाले 2 आरोपियों गिरफ्तार किया

ऋषि ​तिवारी


नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 टायर मय रिम और 4,000 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी किए गए टायर खरीदकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले हर्ष पुत्र जितेन्द्र और जाकिर पुत्र सब्बीर को अंसल कट के पास, थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया।

चार पहिया वाहनों के टायर चोरी करने वाला गिरोह

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का एक सक्रिय गिरोह है। गिरोह में शामिल मनोज, अंकित, राहुल और मनीष कथित तौर पर चार पहिया वाहनों की रेकी कर उनके टायर चोरी करते थे। चोरी किए गए टायरों को हर्ष और जाकिर को बेचकर गिरोह के सदस्य अवैध धन अर्जित करते थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के अन्य आरोपी मनोज, अंकित, राहुल और मनीष को पूर्व में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, चोरी किए गए 20 टायर मय रिम, 10 एलोय व्हील, जैक, पाना और अवैध असलाह बरामद किया था।

पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया था। अब चोरी का माल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

4 टायर और 4 हजार रुपये बरामद

थाना बीटा-2 पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से चोरी के 4 टायर मय रिम और 4,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now