नोएडा पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय गिरोह नकली पनीर फैक्ट्री का किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। जानलेवा पालमोलिन आयल, पोस्टर कलर आदि का मिश्रण कर नकली पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री का थाना सैक्टर 63 सेन्ट्रल नोएडा पुलिस द्वारा अपमिश्रित पनीर तैयार कर विक्रय करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है इनके पास से 14 क्विंटल तैयार अपमिश्रित पनीर व निशादेही पर अपमिश्रित पनीर तैयार करने वाले उपकरण व कच्चा माल बरामद किया गया है।

सेक्टर-63 पुलिस एफएनजी रोड पर द्वारा चेकिंग के दौरान किया पकड़े
बता दे कि डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि थाना सेक्टर-63 पुलिस रविवार को एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक महिंद्रा पिकअप में कुछ लोग पनीर लेकर जाते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस में वाहन को चेक किया तो पुलिस को ऐसा एहसास हुआ कि इसमें नकली पनीर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिंद्रा पिकअप पर सवार गुलफाम को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके वाहन में भरी हुई पनीर नकली है, तथा ये लोग जनपद अलीगढ़ में नकली पनीर बनाते हैं। उन्होंने बताया कि गुलफाम की सूचना पर पुलिस ने जनपद अलीगढ़ में छापेमारी की तथा वहां से पुलिस ने गुड्डू पुत्र गुलफाम, नावेद पुत्र बबलू, इकलाख पुत्र बादशाह को गिरफ्तार किया। इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से पुलिस ने नकली पनीर बनाने में प्रयोग होने वाले केमिकल, अन्य सामग्री तथा बने हुए करीब 14 कुंतल पनीर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से नकली पनीर बनाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न पनीर की दुकानों पर सप्लाई कर रहे थे।

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर तीखा विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूछताछ पर ​किया खुलासा
डीसीपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ग्राम सहजपुरा अलीगढ स्थित अफसर व गुड्ड उर्फ रहीश पुत्रगण गफ्फार के प्लांट पर अपमिश्रित पनीर तैयार कर गुलफाम, नावेद व इकलाख द्वारा एनसीआर क्षेत्र में दुकानदारों को धोखा देकर असली पनीर बताकर अपमिश्रित पनीर विक्रय किया जाता है। यह कार्य करीब 6 माह से किया जा रहा है। अभियुक्तगण द्वारा अपमिश्रित पनीर 180 से 220 रुपए के हिसाब से दुकानदारों को बेचा जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभियुक्तों से बरामद कच्चा माल जिसमें पालमोलिन आयल ताा पोस्टर कलर (पनीर को सफेद रंग देने के लिए) मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बरामद पनीर का सैम्पल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद समुचित धारा में अगली कार्रवाई की जायेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now